Sugarcane farming

गन्ने की खेती

गन्ने की फसल नगदी कहलाती है (cash crop)। यह फसल एक साल की होती है। भारत के कई राज्यो में गन्ने की खेती की जाती है। हर राज्य के गन्ने की वैरायटी वाह के मौसम और मिट्टी प्रकार के कारण अलग अलग होती है। सबसे ज़्यादा गन्ने की खेती उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र ,आँध्र प्रदेश , हरयाणा , पंजाब ,बिहार और तमिल नाड़ में होती है।

गन्ने की उत्तम वेरायटी ज़ोन के अनुसार

North west zone
  • Co 0238
  • Co 0239
  • Co 98014
  • Co 0118
North central zone
  • Co 87268
  • Bo 128
  • Co 89029
North eastern zone
  • Co 1147
  • Co 7224
coastal zone
  • Co 671
  • Co 80001
Peninsular zone
  • Co 91010
  • Co 88121
  • Co 94008


गन्ने की बुवाई का समय 
गन्ने की बुवाई मुख्य तौर पर २ बार की जाती है। 
  1. October - September sowing जिसे असोजी बुवाई कहते है। इस समय गन्ने को ज़्यादा दूरी पर बोया जाता है। किसान भाई इस बुवाई में ख़ूड से ख़ूड की दूरी 3.5 फ़ुट से 9 फ़ुट तक बुवाई कर सकते है। 
  2. February - March sowing जिसे फाल्गुनी बुवाई कहते है। इस समय पर गन्ना कम दूरी पर बोया जाता है। किसान भाई इस समय पर ख़ूड से ख़ूड की दूरी 2.5 फ़ुट से लेके 4.5 फ़ुट तक कर सकते है। 

फरटिलाईजर और मात्रा 
गन्ने की फ़सल एक बार बोने पर कई साल तक काटी जाती है इस लिए गन्ने में किसानो को कुछ अंतराल पर खाद की मात्रा बहुत आवश्यक है। बुवाई के समय डी॰ए॰पी॰ ,यूरिया और सूक्ष्म पोषक तत्व की आवश्यकता पड़ती है। कोई भी खाद डालने से पहले मिट्टी का परीक्षण जारुरी है अगर नहीं है तो सामान्य  तौर पर भी गन्ने में बुवाई के समय खाद इस प्रकार डाले -
  • NPK (12-32-16) 50 kg/एकड
  • DAP 50 kg/एकड़ 
  • Super phosphate 150 kg/एकड़ 
  • Zinc sulphate 10 kg/एकड़ 
  • Ferrous sulphate 10 kg/एकड़ 
  • Sulphur 10 kg/एकड


गन्ने की बुवाई के समय बीज को carbendazim 0.1%  - 100 gm/100 लीटर पानी में 10 मिनट भिगोने के बाद बुवाई करे। 

खरपतवार 
अगर गन्ने में खरपतवार की समस्या आती है तो निराई गुड़ाई आवश्यकता अनुसार करानी चाहिए। पर लेबर की कमी की वजह से कई बार किसान भाई असमर्थ हो जाते है।  ऐसे में खेत में किसान भाई 2-4-D (1 litre) को 100 gm metribuzin के साथ मिला कर एक एकड़ में spray कर सकते है।


गन्ने में लगने वाले रोग और उनका उपचार व रोकथाम 


  1. बुवाई के समय : 2 लीटर chlorpyriphos को 350 - 400 लीटर पानी में घोल कर गन्ने के बुवाई के समय ख़ूड में spray करने से Early shoot borer और दीमक से बचाओ होता है। 
  2. अप्रैल से जुलाई : Rynayxypyr 20SC की 150 ml / एकड़ की मात्रा को 400 लीटर पानी में घोल कर पौधों के तने को इस प्रकार भिगोए की दवाई जड़ो तक पहुँच जायें। या carbofuron 13 kg/ एकड़ का इस्तेमाल करे। Top borer की  रोकथाम हो जायेगी। 
  3. अगस्त : Root borer की रोकथाम के लिए chlorpyriphos की 2 लीटर/एकड़ को 400 लीटर पानी के साथ छिड़काओ करे। 

अनुमानित उपज : 400 कुन्तल / एकड़

धन्यवाद
विक्रांत कुमार 

Comments

  1. it is really amazing...thanks for sharing....provide more useful information...
    Axial Fan Sprayers

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मुर्गी पालन (poultry farming)

रोटावेटर